फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MNREGA: Work commences, tweet workers

मनरेगा: कार्य शुरु, चहके श्रमिक

Fri, 24 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
MNREGA: Work commences, tweet workers
अदलहाट क्षेत्र हाजीपुर में मनरेगा श्रमिको को मास्क वितरण करते ग्राम प्रधान। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। लॉकडाउन के बीच मनरेगा के तहत विभिन्न विकास खंडों में कार्य शुरू होने से श्रमिकों के चेहरे खिल उठे। खेतों के समतलीकरण व चकरोड के निर्माण में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए श्रमिकों को कार्य पर लगाया गया था। ग्राम पंचायतों की ओर से कार्य स्थल पर श्रमिकों के हाथ धोने की व्यवस्था के साथ उन्हें मास्क आदि बांटे गए।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड के रायपुरपोख्ता गांव में ग्राम प्रधान हरिश्चंद शुक्ल व ग्राम पंचायत अधिकारी अक्षैवरनाथ यादव की देखरेख में खेल मैदान के लिए ग्राम सभा की जमीन का समतलीकरण कराया जा रहा है। मौके पर 29 श्रमिक लगाए गए हैं। इस दौरान रामसागर उर्फ वंशी शुक्ला व ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। इसी तरह सिरसी बघेल में ग्राम प्रधान सुनीता देवी की देखरेख में पप्पू चरन के खेत का समतलीकरण व पप्पू के घर से भोला के चक तक चकरोड का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर निर्धारित संख्या में श्रमिकों को कार्य पर लगाया गया है। अदलहाट, विकास खंड जमालपुर के हाजीपुर में मनरेगा का कार्य शुरू होते ही मजदूरों के खुशी का ठिकाना नही रहा। लाकडाउन के चलते गरीबों के जीवन उपाय के लिए खंड विकास अधिकारी जमालपुर हेमंत कुमार सिंह के निर्देशन पर ग्राम प्रधान सीमा मौर्या की ओर से पथरौरा माइनर से वासुदेव के घर तक दो सौ मीटर चक मार्ग का निर्माण शुुरू कराया गया। कार्य में लगे मनरेगा मजदूरों में राधे श्याम, राम सकल, रमा शंकर, प्रभावती देवी, दुर्गावती देवी, यशोदा, बुद्धु ने बताया कि इस महामारी के चलते हम मजदूरों की स्थिति काफी दयनीय हो गई थी। साग सब्जी, नमक तेल, दवा आदि के लिए एक भी पैसे नही थे परंतु सरकार द्वारा ऐसे समय पर कार्य प्रारंभ कराकर हम मजदूरों के सामने उत्पन्न संकट को दूर करने मे काफी मदद किया है।

सिटी विकास खंड के सिरसी बघेल में मनरेगा के तहत समतलीकरण कार्य करते श्रमिक।

सिटी विकास खंड के सिरसी बघेल में मनरेगा के तहत समतलीकरण कार्य करते श्रमिक।- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed