फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MLC kidnapping case

एमएलसी पर अपहरण का केस

Sun, 28 Feb 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 28 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
MLC kidnapping case
 हलिया के सिकटा निवासी और वार्ड 14 से क्षेत्र पंचायत सदस्य दुलराजी कोल ने शुक्रवार को एमएलसी विनीत सिंह, बसपा प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह समेत 12 लोगों पर पति राजेंद्र कोल के अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


उधर, इस मामले में लालगंज पुलिस ने शनिवार दोपहर विनीत सिंह को हिरासत में ले लिया। उनसे एसडीएम दिवाकर सिंह और सीओ अखिलेश सिंह ने चार घंटे तक पूछताछ की। इसके विरोध में बसपाजनों ने थाने का घेराव किया। एमएलसी को छोड़े जाने पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन



 बीडीसी दुलराजी कोल ने शुक्रवार को हलिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 21 फरवरी को एमएलसी विनीत सिंह, उनके भाई त्रिभुवन नारायण सिंह, गोपाल सिंह, अनिल सिंह, साधना सिंह, सत्येंद्र पटेल, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, संदीप, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मझवां लाखन सिंह, संजय गहरवार, अनुराग सिंह समेत कई लोग दस बजे रात असलहे के साथ उनके घर आए और पति राजेंद्र कोल को उठा ले गए।  मुझसे कहा कि विधान परिषद सदस्य के चुनाव में वह बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह के पक्ष में मतदान करेंगी, तभी पति को छोड़ा जाएगा अन्यथा हत्या कर दी जाएगी। दुलराजी कोल ने बताया कि पति को छुड़ाने के लिए वह विनीत सिंह के गाड़ी के पास पहुंची तो देखा कि बीडीसी सदस्य परशादे कोल, दशवंत तथा कई गाड़ी में बैठाए गए थे। वे भय से कांप रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विनीत सिंह तथा त्रिभुवन सिंह समेत 12 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष हलिया यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने सभी के विरुद्ध अपहरण, अनुसूचित जाति एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed