फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MLA inspected the cleaning work of Gadai river

Mirzapur News: गड़ई नदी की सफाई कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

Tue, 20 Jun 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
MLA inspected the cleaning work of Gadai river
जमालपुर। लाखों रुपये खर्च कर गड़ई नदी से सिल्ट सफाई व तटबंध के मरम्मत कार्य का सोमवार को हसौली गांव पहुंचकर चुनार विधायक अनुराग सिंह ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान पुल के नीचे नदी के दक्षिण तरफ तलहटी में ज्यादा मिट्टी दिखने पर विधायक ने तलहटी को जेसीबी से समतल कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा करीब दो दशक बाद नदी के सिल्ट की सफाई हो रही है। उन्होंने आगाह किया कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया। सिंचाई विभाग चुनार खंड के अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि गड़ई नदी में 14 किलोमीटर तक सिल्ट की सफाई का कार्य किया जाना है। सफाई कार्य सिंचाई विभाग की निगरानी में कराई जा रही है। इस दौरान सहायक अभियंता केके सिंह, अवर अभियंता अश्वनी यादव के अलावा दिनेश सिंह, किशोर सिंह, नरसिंह चौहान, आलोक सिंह, मनीष सिंह, पटेल पंकज पटेल, मन्ना सिंह, रामजनम कुशवाहा, धीरज सिंह, राजकुमारी विश्वकर्मा, संदीप गुप्ता, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed