{"_id":"66cca6499a187095a7035263","slug":"mla-got-angry-on-audio-of-lekhpal-in-mirzapur-he-said-i-eat-fish-with-one-bite-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गोड़ हाथ टूट जाइ SDM साहब... :' लेखपाल के ऑडियो पर भड़के विधायक, कहा था- एक काटे वाली मछली खाता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गोड़ हाथ टूट जाइ SDM साहब... :' लेखपाल के ऑडियो पर भड़के विधायक, कहा था- एक काटे वाली मछली खाता हूं
Mon, 26 Aug 2024 09:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:29 PM IST
सार
Mirzapur News: लेखपाल का विवादित ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र के पास शिकायत जाते उन्होंने एसडीएम को फोन लगाया। कहा कि भ्रष्टाचारी लेखपाल के खिलाफ तुरंत एक्शन लें।
विज्ञापन
एसडीएम से फोन पर वार्ता करते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र का एक वीडियो सोमवार को खूब वायरल होता रहा। इसमें वे एक लेखपाल को गाली-गलौज व लेनदेन से संबंधित ऑडियो की शिकायत मिलने पर फोन पर वार्ता करते दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं कि गोड़ हाथ टूटि जाए एसडीएम साहब...! कड़ी कार्रवाई कीजिए, वायरल ऑडियो भेज रहा हूं। दूसरी तरफ से एसडीएम सदर कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत नीबी गहरवार से संबंधित एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें दो लोगों की वार्ता के दौरान कथित लेखपाल द्वारा लेनदेन की बातचीत के साथ ही दूसरे व्यक्ति को मां-बहन की गाली दी जा रही है। इस मामले को लेकर ग्रामीण गोवंश आश्रय स्थल पर गौ पूजन के लिए पहुंचे नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के पास पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उन्हें गाली-गलौज व लेनदेन का ऑडियो सुनाया तो विधायक नाराज हो गए। नगर विधायक ने गुस्से में इस कृत्य के लिए लेखपाल को फोन लगाया। उन्होंने कहा कि लेखपाल साहब जरा होश में रहिए, दारू पीना बंद करिए।
विज्ञापन
आगे कहा कि जिस हिसाब से गारी बक्के हो, जनता की सेवा के लिए हराम की तनख्वाह मिलती है क्या। उधर से उल्टा जवाब मिलने पर कहते हैं कि पैसा मांगे कि नहीं। दूसरी तरफ से फिर से उल्टा जवाब मिलने पर वे और भड़क गए। उन्होंने एसडीएम को फोन लगाया और कहा कि संबंधित लेखपाल पर कड़ी कार्रवाई करिए।
उन्होंने एसडीएम से कहा कि लेखपाल जनता के सेवक हैं कि भक्षक। इस दौरान बीडीओ रामपाल, प्रधान माधुरी सोनकर, रत्नेश तिवारी समेत कई और लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर काम न करने और पैसा मांगने का आरोप लगाया।