फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MLA got angry after finding flaws in the construction of the library

Mirzapur News: पुस्तकालय निर्माण में मिलीं खामियां, तो नाराज हुए विधायक

Mon, 08 Jun 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
MLA got angry after finding flaws in the construction of the library
हाजीपुर गांव में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल।- सोशल मीडिया
-1.10 करोड़ की लागत से बन रहे पुस्तकालय व कंप्यूटर लैब का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


अदलहाट। मड़िहान के भाजपा विधायक रामशंकर सिंह पटेल ने रविवार शाम हाजीपुर गांव में अभ्युदय योजना के तहत 1.10 करोड़ रुपये से बन रहे स्मार्ट पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब के निरीक्षण में खामियां मिलने पर नाराज हो गए। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां की स्थिति देखकर नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। विधायक ने ठेकेदार और अवर अभियंता को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य पूरी पारदर्शिता और तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सके। विधायक ने कहा कि अभ्युदय योजना के तहत स्थापित होने वाला स्मार्ट पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे उन्हें आधुनिक शिक्षा, डिजिटल संसाधनों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल, ग्रामीण एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed