फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   MLA emphasized on natural farming

Mirzapur News: विधायक ने प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

Mon, 09 Dec 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
MLA emphasized on natural farming
पड़री। पहाड़ी ब्लॉक के सिंधोरा पंचायत भवन परिसर में रविवार को कृषि निवेश मेला एवं रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर जोर दिया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। उन्होंने किसानों को खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग करने की जगह जैविक एवं प्राकृतिक खेती की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि बहुत जरूरी है तो खेतों में कम से कम डीएपी और यूरिया का प्रयोग करें। इस दौरान उन्होंने किसानों को मसूर व चना का मिनी किट वितरित किया। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार सिंह पटेल ने विभाग की ओर संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसएन सिंह ने कहा कि सस्ती एवं टिकाऊ खेती के लिए प्राकृतिक खेती वरदान साबित हो रही है। उन्होंने खेतों में रसायनिक खादों एवं दवाओं का कम से कम प्रयोग करने तथा मिट्टी की जांच पर जोर दिया। कहा कि रासायनिक खाद के प्रयोग से खेतों पर दुष्प्रभाव हो रहा है, साथ अनाज में पौष्टिक तत्वों की कमी भी हो रही है। अध्यक्षता बीडीओ मुनीश कुमार और संचालन डॉ. पंकज मिश्र ने किया। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख पहाड़ी इंद्र बहादुर पांडेय, उदयभान तिवारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह, एडीओ कृषि विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed