{"_id":"5771720c4f1c1b5f1879b455","slug":"misused-of-student-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘छात्रसंघ फंड का हो रहा दुरुपयोग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘छात्रसंघ फंड का हो रहा दुरुपयोग’
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते जीडी बिनानी पीजी काॅलेज के विद्यार्थी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडी बिनानी कालेज के छात्रों ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। पुस्तकालय मंत्री राम विलास गुप्ता ने कहा कि कॉलेज में छात्रसंघ फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। छात्रसंघ चुनाव के बाद एक भी बैठक नहीं आयोजित की गई बावजूद इसके लाखों रुपये खर्च कर दिया गया। डीएम को मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग किया।
पुस्तकालय मंत्री ने कहा कि छात्रसंघ फंड का उपयोग छात्र हित में किया जाता है। लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रसंघ फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है। संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्रसंघ पदाधिकारियों का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से आनन फानन में छात्रसंघ समारोह करने का निर्णय लिया गया है।
जिसमें छात्रसंघ फंड का दुरुपयोग किया जाएगा। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक कुमार, दीपू कनौजिया, संकेत त्रिपाठी, अविनाश, अभिषेक, लोकेश, शुभम, आफताब आलम, गिरीश चंद्र गुप्ता आदि छात्र शामिल रहे।