फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mission Shakti will make women and daughters aware

महिलाओं और बेटियों को जागरुक करेंगे मिशन शक्ति अभियान

Sun, 18 Oct 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti will make women and daughters aware
मिर्जापुर। नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में ‘मिशन शक्ति’ के अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने किया। नोडल अधिकारी विंध्याचल मंडल की आयुक्त प्रीति शुक्ला रहीं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, यूपी 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

साइबर क्राइम के संबंध में जागरूकता के लिए भी जानकारी दी गयी। लैंगिक अपराधों से बालिकाओं का संरक्षण (पाक्सो एक्ट), महिला के अधिकारों/कानूनों के संबंध में बताया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने एंटी रोमियो स्क्वाड/ जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। फिर नोडल अधिकारी आयुक्त प्रीति शुक्ला द्वारा महिला थाना का निरीक्षण किया गया। इसके बाद केएम महिला डिग्री कालेज में बालिकाओं के लिए आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए जागरुक किया। कार्यक्रम का संचालन महिला थाना प्रभारी सीमा सिंह ने किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के वैन को ऊर्जा राज्य मंत्री ने किया रवाना
मिर्जापुर। मिशन शक्ति अभियान का कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल व जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। भारतीय परंपराओं में नारी की पूजा करने का प्राविधान है। मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति स्वरूपा नवरात्र के प्रथम दिन से ही मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया है। जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्म निर्भर बनने के लिये विभिन्न विभागों के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश दूबे, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली निकालकर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया
कछवां। मझवां विकास खंड में शनिवार को मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर मिशन शक्ति कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी की उपस्थिति में बालिकाओं को जागरूक किया गया। रैैली निकालकर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए 17 अक्तूबर से शुरू ‘मिशन शक्ति’ अभियान छह माह तक चलेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी विभागों व पुलिस अफसरों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि यह अभियान अप्रैल माह तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान विकास खण्ड परिसर, नगर पंचायत, थाना व पंचायतों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
हलिया। स्थानीय विकास खंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा समूह एवं आशा कार्यकत्रियों ने नारी शक्ति करण के तहत प्रदेश व्यापी अभियान के प्रथम दिन मिशन शक्ति के सहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान को लेकर नारा बुलंद किया।

भटवारी तथा अगल-बगल गली व मोहल्लों का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ भटवारी के ग्राम प्रधान लाल जी मौर्य ने किया। इस दौरान पूनम मौर्य, अनीता, कल्पना त्रिपाठी, सुशीला देवी, मंजू देवी, पार्वती देवी, विमला देवी के साथ आंगनवाड़ी कार्यत्रियां व सुपरवाइजर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed