फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Missing man hatched a conspiracy to stay away from his wife

पत्नी से अलग रहने के लिए लापता युवक ने रची थी साजिश

Tue, 08 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Missing man hatched a conspiracy to stay away from his wife
अहरौरा। थाना क्षेत्र के बगहिया पुरवा गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक को पुलिस ने बरामद कया। उसके मिलने से पहले उसकी बाइक, कपड़ा, मोबाइल और छोटी डायरी आदि मिली थी। जिसके बाद छानबीन में जुटी पुलिस ने सोमवार को लापता हुए युवक को बरही जंगल से बरामद किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बगहिया पुरवा निवासी सधकू अहरौरा थाने में तहरीर देकर अपने पुत्र राममूरत (35 ) के लापता होने के संबंध में अपनी बहु व उसके मायके वालों पर संदेह व्यक्त किया था। चार सितंबर को धुरिया नहर के सैफन के पास राममूरत की बाइक, फटा हुआ गमछा, पर्स, मोबाइल व छोटी डायरी व थोड़ी दूर फटी हुई शर्ट व जूता मिला था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पड़ताल में जुट गई। पुलिस को छानबीन में पता चला कि राममूरत ने पत्नी व ससुराल वालों को फंसाने के लिए स्वयं को गायब करने की साजिश रची थी। अहरौरा पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से राममूरत को बरही जंगल से बरामद किया। राममूरत ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी से ऊब गया था। उससे अलग रहना चाहता था, इसलिए साजिश रचकर खुद को गायब किया था। ताकि इसमें पत्नी और उसके मायके वाले फंस जाएं। इसमें मेरे बहनोई बैजनाथ पाल पुत्र लालमनी निवासी धौहा थाना चुनार, रिश्तेदार राजू पाल पुत्र सुरेश पाल थाना चुनार मीरजापुर व छोटई पाल पुत्र झगडू निवासी निकरिका थाना मड़िहान भी साजिश में शामिल है। पुलिस ने साजिश में साथ देने वाले तीनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed