फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mishrapur-Sitamarhi Pipa bridge broken again, traffic halted

Mirzapur News: फिर टूटा मिश्रपुर-सीतामढ़ी पीपा पुल, आवागमन ठप

Mon, 10 Feb 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mishrapur-Sitamarhi Pipa bridge broken again, traffic halted

विज्ञापन
जिगना। मिश्रपुर-सीतामढ़ी पीपा पुल शनिवार की रात फिर टूट गया, जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया। वहीं, मिर्जापुर और भदोही के 50 से ज्यादा गांवों के बीच संपर्क टूट गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी और मजदूर पुल की मरम्मत में जुट गए। पुल टूटने का कारण ओवरलोड वाहन का आवागमन बताया जा रहा है। इसके पहले 10 जनवरी को पुल टूट गया था।
मिश्रपुर-सीतामढी पीपा पुल दो भाग में बना है। सीतामढ़ी से मिश्रपुर की ओर रेती में दो पीपे कम होने की वजह से बालू की बोरियों से पानी रोक कर उस पर गर्डर, चकरप्लेट लगाकर आवागमन चालू कराया गया था। पानी बढ़ने के कारण 10 जनवरी की रात बल्ली और गाडर धंस से पुल टूट गया था। उस समय भी पुल ओवरलोड वाहनों के कारण क्षतिग्रस्त हुआ था। इससे दो दिन तक आवागमन प्रभावित था।
विज्ञापन

शनिवार की रात दूसरी बार पुल टूट गया। बताया जा रहा है कि दो पीपा अलग हो जाने से 20 फुट की लंबाई में पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। आवागमन ठप होने से महाकुंभ जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता बीसी राम ने बताया कि लोग ओवरलोड वाहन जबरदस्ती ले जाते हैं। मना करने पर कर्मचारी को धमकी देते हैं। पुलिस को इस संबंध में पत्र लिखा गया था लेकिन ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक मरम्मत का काम पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट --
नाव के सहारे कर रहे गंगा पार
- पीपा पुल टूटने के कारण पैदल और दो पहिया चालक नाव के सहारे गंगा के पार रहे हैं। वहीं, चार पहिया वाहनों को रामपुर घाट पर बने पीपा पुल से जाना पड़ रहा है। डेंगुरपुर-धनतुलसी पीपापुल से भी आवागमन हो रहा है। इसके चलते लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।


इनसेट ---
इन गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ी
पीपा पुल टूटने के के कारण गंगा के दोनों ओर के 50 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं। मिर्जापुर के ग्राम मिश्रपुर, खैरा, बसेवराकला, नगवासी, घुघुटी, सीतामढ़ी, वारीपुर, कटरा सहित अन्य गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। महाकुंभ में जाने और वहां से आने वाले श्रद्धालुओं को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed