{"_id":"66d5a565b9abd266140005f8","slug":"miscreant-beat-up-petrol-pump-employee-in-mirzapur-for-refusing-to-smoke-cigarettes-in-mirzapur-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में दबंग का दुस्साहस: पेट्रोल पंप पर पी रहे थे सिगरेट, मना करने पर कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में दबंग का दुस्साहस: पेट्रोल पंप पर पी रहे थे सिगरेट, मना करने पर कर्मचारी को पीटा
Mon, 02 Sep 2024 05:15 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:15 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में दबंगों का साहस इस कदर बढ़ गया है कि पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर कर्मचारी की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सिगरेट पीने से मना करने पर दबंग ने कर्मचारी को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना किया तो अराजकतत्वों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
यह है मामला
कटरा कोतवाली क्षेत्र के महंत शिवाला स्थित सिटी ऑटो फिलिंग पेट्रोल पंप मालिक सिद्धनाथ सिंह ने बताया कि 24 घंटे पेट्रोल पंप खुला रहता है। 30 अगस्त की रात कुछ लोग पेट्रोल भरवाने आए। वह लोग शराब के नशे में थे। सिगरेट पी रहे थे। पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीना अपराध है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने उनको सिगरेट पीने से मना किया तो बाइक सवार ने कर्मचारी रमेश प्रजापति की पिटाई कर दी। इसके बाद धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। उन्होंने मांग किया कि पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन