{"_id":"60ca3d0b8ebc3e33471b33c2","slug":"mirzapur-voting-for-district-panchayat-president-on-july-3-mirzapur-news-vns5952043177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन जुलाई को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए तीन जुलाई को मतदान
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना और कार्यक्रम जारी किया। कार्यक्रम के अनुसार तीन जुलाई को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए 26 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। उसी दिन दोपहर तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच और 29 जून तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। इसके बाद तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान तथा दोपहर तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना होगी। इसी के साथ ही निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी 44 विजेता जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी की है। सदस्यों से कहा गया है कि उनको यदि किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है तो उसमें यथाशीघ्र संशोधन की कार्रवाई करा लें।
जिले में हैं 44 वार्ड
मिर्जापुर। जिले में इस समय जिला पंचायत सदस्यों के लिए 12 विकास खंड के 44 वार्ड हैं। इसमें सीखड़ में दो, मझवां में तीन, कोन में तीन, छानबे में पांच, लालगंज में तीन, हलिया में चार, पटेहरा कला में तीन, राजगढ़ में चार, जमालपुर में पांच, नरायनपुर में चार, पहाड़ी में तीन तथा सिटी विकास खंड में पांच वार्ड हैं।