फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: The people of the village appealed to demolish the 14-storey house

Mirzapur : गांव के लोगों ने की 14 मंजिला मकान गिराने की अपील, कहा- जर्जर है, गिर सकता है

Thu, 03 Aug 2023 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 06:37 AM IST
सार

गांव के लोगों का कहना है कि यह मकान बिना उचित मंजूरी के बनाया गया था और जर्जर हालत में है।

विज्ञापन
Mirzapur: The people of the village appealed to demolish the 14-storey house
यही है वह घर जिसे गिराने की मांग है... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्ज़ापुर के श्रुतिहार गांव के लोगों ने सरकारी अधिकारियों से 14 मंजिला मकान गिराने की अपील की है। उनका कहना है कि यह मकान बिना उचित मंजूरी के बनाया गया था और जर्जर हालत में है।

विज्ञापन


गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह कहते हैं कि यह घर करीब 15 साल पुराना है और बिना किसी खंभे या प्लास्टर के बनाया गया है। यह  जर्जर हालत में है। इस वजह से आसपास के निवासी इस डर में जी रहे हैं कि भारी बारिश या तूफान के हालात में यह गिर सकता है। इसे जिला प्राधिकारी ने जब्त कर लिया है। हम सरकार से किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इसे ध्वस्त करने की अपील करते हैं।
विज्ञापन


चुनार के एसडीएम नवनीत सहरा का कहना है कि तलाक भरण-पोषण के एक मामले में मकान को जब्त कर लिया गया था। कोर्ट के आदेश पर इसकी नीलामी कराई गई थी, लेकिन नीलामी के दौरान किसी ने इसे नहीं खरीदा। अगर जानमाल की हानि जैसी कोई स्थिति बनी तो कार्रवाई की जाएगी। मकान के कारण खतरा उत्पन्न हुआ तो हम धारा 133 का उपयोग करके इसे हटा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed