फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: SP made Asha Gautam the district panchayat president candidate

मिर्जापुरः सपा ने आशा गौतम को बनाया जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार

Wed, 16 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: SP made Asha Gautam the district panchayat president candidate
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद पार्टियां सदस्यों को अपने पक्ष में करने में जुट गई है। बुधवार को समाजवादी पार्टी ने बैठक कर राजगढ़ चार से विजयी जिला पंचायत सदस्य आशा गौतम को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया तो जीत के बहुमत का भी दावा किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनको अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का चुनाव को पूूरी ताकत से प्रत्याशी को जिताने के लिए कहा है। बताया कि चुनाव में उनके 14 सदस्य जीते थे। इस समय उनके पास 27 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। इसमें बसपा, कांग्रेस के सदस्यों के साथ ही निर्दल अधिक संख्या में उनके साथ है। दावा किया कि भाजपा पटेहरा वार्ड नंबर एक से जीती सुनीता सरोज को जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार बनाने की तैयारी में थी। सुनीता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यों पर विश्वास करते हुए लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पहले बैठक में राजगढ़ वार्ड-चार से जिला पंचायत सदस्य आशा गौतम को पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार बनाया है। बैठक में पूर्व मंत्री कैलाश नाथ चौरसिया, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, मुन्नी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, सुरेन्द्र सिंह पटेल, जवाहर लाल मौर्या, अशोक यादव, आशीष यादव, अभय यादव, अनिल यादव, आदर्श यादव, संजय यादव, शैलेष पटेल, पंकज उपाध्याय, सुभाष पटेल, कीर्ति कोल, अमरावती देवी, शंखु अग्रहरि, अशोक सिंह मुन्ना, अखिलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुनीता ने ली सपा की सदस्यता
मिर्जापुर। पटेहरा वार्ड नंबर एक से जीती भाजपा की सुनीता सरोज ने मंगलवार को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वर्तमान समय में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को देखते हुए यह भाजपा के लिए झटका है। सुनीता ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव के साथ लखनऊ में अखिलेश यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed