फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur shines in divisional swimming; swimmers from Shri Shivaji Inter College, Hasipur

Mirzapur News: मंडलीय तैराकी में मिर्जापुर का जलवा, श्रीशिवाजी इंटर कॉलेज हासीपुर के तैराकों ने जीते 15 स्वर्ण पदक

Wed, 05 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur shines in divisional swimming; swimmers from Shri Shivaji Inter College, Hasipur
मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में मेडल के साथ  तैराक।- सोशल मीडिया - फोटो : 1
नितेश, हरिओम और शिवकांत ने लगाई स्वर्ण की हैट्रिक, चुनार के तरलताल में हुई मंडलीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

अदलहाट। चुनार के सुखनंदन सिंह तरणताल में सोमवार को विद्यालयीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में मिर्जापुर के तैराकों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में 38 स्वर्ण पदकों का फैसला हुआ, जिसमें श्रीशिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज, हासीपुर के तैराकों ने अकेले 15 स्वर्ण पदक जीते।
अंडर-14 बालक वर्ग में श्रीशिवाजी हासीपुर के नितेश निषाद ने 50, 100 और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक बनाई। पीडीएनडी इंटर कॉलेज, चुनार के प्रिंस साहनी ने 50 मीटर फ्री स्टाइल और संत थॉमस इंटर कॉलेज, सोनभद्र के श्रेयांस यादव ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रज्ञा सिंह (50 मीटर फ्री स्टाइल), प्राची (200 मीटर) और पल्लवी (100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मनोज कुमार और गणपति ने निभाई। इस दौरान जिला क्रीड़ा सचिव सतीश कुमार, भूपेंद्र सिंह, रूपेश कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह, शैलेंद्र भारती सहित अन्य शिक्षक और खेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरिओम ने जीते स्वर्ण पदक
अंडर-17 बालक वर्ग में हरिओम ने 100 और 200 मीटर फ्री स्टाइल तथा 200 मीटर आईएम में तीन स्वर्ण पदक जीते। शिवकांत निषाद ने 200 और 400 मीटर बैक स्ट्रोक तथा 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण की हैट्रिक लगाई। विवेक निषाद ने 50 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण, जबकि सत्यम साहनी ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक हासिल किया। सागर साहनी ने तीन रजत पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्या और वंदना ने भी स्वर्ण पदक जीता
अंडर-17 बालिका वर्ग में हीरालाल वर्मा इंटर कॉलेज, चुनार की संध्या ने 50 मीटर फ्री स्टाइल और जीजीआईसी चुनार की वंदना ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। शेरपुर बालिका इंटर कॉलेज की चंदा को रजत पदक मिला।

प्रिंस साहनी ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण जीता
अंडर-19 वर्ग में श्रीशिवाजी हासीपुर के प्रिंस साहनी ने 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण तथा 200 और 400 मीटर आईएम में रजत पदक जीते। सत्यम निषाद ने 50 मीटर फ्री स्टाइल तथा 50 और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। बालिका वर्ग में शेरपुर की दिव्या ने 50 मीटर फ्री स्टाइल और पूनम ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि सुनैना को रजत पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed