फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur School books distributed free of cost sold by scrap, video viral created stir

Mirzapur: कबाड़ी के हाथ बेची निशुल्क वितरित होने वाली स्कूल की किताबें, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

Tue, 08 Aug 2023 01:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 08 Aug 2023 01:36 PM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्कूल मे रखी पुरानी किताबों एवं अन्य कागजों के साथ नये सत्र की भी लगभग 15-20 किताबें कबाड़ी को बेट दी। इस बात की जानकारी प्रधान व अन्य ग्रामीणों को हुई तो कबाड़ी के बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें नये सत्र की भी किताबें थी।

विज्ञापन
Mirzapur School books distributed free of cost sold by scrap, video viral created stir
स्कूल, प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छानबे विकास खंड के बजटा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने नि:शुल्क वितरित होने वाली पुस्तकेंं कबाड़ी को बेच दी। जिसका वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने छानबे के खंड शिक्षाधिकारी को जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: स्कूल बंदी के खिलाफ अभिभावक महासंघ ने निकाला जुलूस, क्यों कर रहे बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील?
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विकास खंड के ग्राम पंचायत बजटा के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर ने स्कूल के बच्चों की नये सत्र में वितरित होने वाली किताबें भी पुरानी किताबों व अन्य कागजात के साथ कबाड़ी के हाथों बेचे दिए। मामला प्रकाश में आते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी छानबे राजेश श्रीवास्तव को जांच करने का निर्देश दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को विद्यालय पहुंच कर छानबीन भी किया और प्रधानाध्यापक को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कबाड़ी के हाथ बेचे जाने का मामला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों द्वारा पकडा गया था। सभी पुस्तक विद्यालय मे जमा है। शिक्षक ने गलत किया है उसकी सजा मिलेगी। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। बता दें कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्कूल मे रखी पुरानी किताबों एवं अन्य कागजों के साथ नये सत्र की भी लगभग 15-20 किताबें कबाड़ी को बेट दी। इस बात की जानकारी प्रधान व अन्य ग्रामीणों को हुई तो कबाड़ी के बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें नये सत्र की भी किताबें थी। जब लोग शिकायत करने गए तो शिक्षक ने सही जबाब न देकर रौब जमाया। बहरहाल जब उसका वीडियो वायरल होने लगा तथा फोन से भी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी को भी सूचना दी गई तो कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed