फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Parents Federation took out a procession against the closure of the school, why are they appealing not to send

Azamgarh: स्कूल बंदी के खिलाफ अभिभावक महासंघ ने निकाला जुलूस, क्यों कर रहे बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील?

Tue, 08 Aug 2023 12:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 08 Aug 2023 12:12 PM IST
सार

अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे ने कहा कि यह निजी विद्यालयों की तानाशाही है। उनके द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आज इनके द्वारा गलत तरीके से पूरे प्रदेश के विद्यालयों काे बंद रखा गया है। ऐसे में हमारी मांग है कि इन विद्यालयों के मान्यता और जमीनों की जांच की जाए।

विज्ञापन
Parents Federation took out a procession against the closure of the school, why are they appealing not to send
Azamgarh: स्कूल बंदी के खिलाफ अभिभावक महासंघ ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रेया आत्महत्या प्रकरण में पुलिस द्वारा प्रधानाचार्य और क्लास टीचर की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को प्रदेश के सभी निजी विद्यालय बंद रहे। इस बंदी को गलत बताते हुए अभिभावक महासंघ और अन्य सामाजिक संगठनों ने नगर में जुलूस निकाला और अभिभावकों से बुधवार को अपने बच्चों को विद्यालय न भेजने की अपील की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आज प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूल बंद: अभिभावक महासंघ ने बुलाई अभिभावकों की बैठक, क्या है मामला?
विज्ञापन

अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे ने कहा कि यह निजी विद्यालयों की तानाशाही है। उनके द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। आज इनके द्वारा गलत तरीके से पूरे प्रदेश के विद्यालयों काे बंद रखा गया है। ऐसे में हमारी मांग है कि इन विद्यालयों के मान्यता और जमीनों की जांच की जाए। साथ ही अभिभावकों से अपील है कि निजी विद्यालयों की मनमानी का विरोध करने के लिए वह बुधवार को अपने बच्चों को विद्यालय न भेजें। जुलूस से पूर्व संगठनों ने वेस्ली इंटर कॉलेज गेट पर मीटिंग की। जिसमें यह तय हुआ कि बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर निजी विद्यालयों की इस मनमानी पर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। टीम गांधीगिरी के विवेक पांडेय ने कहा कि निजी विद्यालय मनमाने तरीके से विद्यालयों को बंद किए हैं। यह लोग तानाशाही तरीके से विद्यालय का संचालन करना चाहते हैं। जिसे हम नहीं होने देंगे। इसके लिए बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष युधिष्ठिर दुबे, विनीत सिंह रिशु, भानू सिंह, अनिल तिवारी, मोनू विश्वकर्मा, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed