{"_id":"60da02548ebc3e9e7f6f8eaf","slug":"mirzapur-people-protested-demanding-supply-of-pure-drinking-water-mirzapur-news-vns597483637","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुरः शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मिर्जापुर जनपद के अहरौरा नगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की मांग को लेकर परेशान हाल जनता ने सोमवार को पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि लापरवाही के चलते विभाग द्वारा शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नगर में नहीं कराई जा रही है। समस्याओं का निराकरण करने के बजाए जानकारी न होने की बात बता कर ईओ द्वारा पल्ला झाड़ लिया जा रहा है, जो किसी भी दशा में उचित नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी कर रहे लोगों ने चेताया कि जल्द ही पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। प्रदर्शन की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर चौकी प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों से पत्रक लिया तथा जिम्मेदारों से वार्ता की जिसके बाद दो दिन के अंदर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है। सोमवार को पालिका कार्यालय पर लगभग दो घंटे चले नागरिकों के प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि ईओ प्रतिभा सिंह पालिका कार्यालय पर कभी उपस्थित ही नहीं होतीं, जिसके चलते नगर में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। नारेबाजी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नगर चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह ने लोगों को समझाया तथा जिम्मेदार अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह से प्रकरण में बातचीत की, जिसके बाद नागरिकों से पत्रक लेकर दो दिन के अंदर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
आरोप है कि जब से अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी प्रतिभा सिंह को सौंपी गई है तब से कभी कार्यालय पर बैठकर नगर की समस्याओं से रूबरू हुई ही नहीं। इस संबंध में सभासद फरजंद अली ने आरोप लगाया कि नगर में कई गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। जिसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए परंतु लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हो सका है। प्रदर्शन में शामिल मकबूल आलम, शौकत अली, जसपाल सिंह, अशोक कुमार, राधा देवी का आरोप है कि पेयजल की समस्या दूर करने के लिए कई बार पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन जिम्मेदारों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।