फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur over all champion in divisional football tournament

Mirzapur News: मंडलीय फुटबाल टूर्नामेंट में मिर्जापुर ओवर ऑल चैंपियन

Thu, 21 Sep 2023 11:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:15 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur over all champion in divisional football tournament
कछवां। मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता बुधवार को श्री गांधी विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में संपन्न हुई। इसमें सीनियर बालिका वर्ग का मैच मिर्जापुर व सोनभद्र के बीच खेला गया। मिर्जापुर की खिलाड़ी आस्था चौहान ने एक गोल कर मिर्जापुर की टीम को 1-0 से जीत दिलाई।
विज्ञापन

दूसरा फाइनल मैच सब जूनियर बालक वर्ग अंडर-14 मेंं मिर्जापुर व सोनभद्र बीच कांटे का मुकाबला हुआ। जिसमें मिर्जापुर के आशीष ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए टीम को 3-0 के स्कोर तक पहुंचा दिया। मिर्जापुर के निकेश ने एक गोल कर मिर्जापुर को 4-0 से विजय दिलाने में मदद की। तीसरा मैच सीनियर बालक वर्ग के मिर्जापुर व भदोही के बीच खेला गया। जिसमें मिर्जापुर ने 1-0 से विजय हासिल की। इसके साथ ही तीनों मैच अपने नाम कर मंडलीय फुटबाल टूर्नामेंट में मिर्जापुर ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। मैच का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हनुमान दास जायसवाल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, विद्यालय के प्रबंधक परमहंस नारायण सिंह, टप्पू सिंह, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed