फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

ब्लाक प्रमुख समेत अन्य पर एससीएसटी का केस

Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
हलिया। ब्लाक प्रमुख सुरेश दुबे समेत दो नामजद और छह अज्ञात पर हलिया पुलिस ने शुक्रवार को एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। हलिया ब्लाक प्रमुख इस समय जमीन कब्जा किए जाने के मामले में भूमाफिया घोषित होने के बाद जेल में बंद है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुड़पेली सुकतरवा गांव निवासी प्रभा उर्फ प्रभावती देवी पत्नी सुखलाल कोल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 27 जून 2019 को ब्लाक प्रमुख सुरेश दुबे निवासी मुड़पेली व अहुगी कलां गांव निवासी बैदेही ओझा, दीपक व छह अन्य लोगों ने घर में घुस कर जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसमें उसको गंभीर चोटें आई। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने हलिया थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर हलिया पुलिस ने शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख सुरेश दुबे, दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed