{"_id":"5e220a878ebc3e4af95d8bd5","slug":"mirzapur-news-mirzapur-news-vns505780523","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर लगाकर किया जाए योजनाओं के लाभार्थी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर लगाकर किया जाए योजनाओं के लाभार्थी का चयन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अनुप्रिया पटेल ने विकास की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं संचालित हो रही हैं उनके लाभार्थियों का चयन शिविर लगाकर किया जाए। साथ ही जो कार्य पूरे हो चुके हैं उनका लोकार्पण कराकर उनको उपयोग में लाया जाए।
सदस्य हरिशंकर सिंह ने नहरों के कुलावों की सफाई की मांग उठाई जिस पर सांसद ने सीडीओ व संबंधित विभाग के अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका की समीक्षा के दौरान बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में एनआरएलएम के अन्तर्गत कुल 2027 समूहों का गठन किया गया है। दिसम्बर माह 2019 तक कुल 1447 समूहों को रिवाल्विंग फंड की धनराशि निर्गत किया गया है तथा 813 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत धनराशि निर्गत की जा चुकी है। मनरेगा के तहत बताया कि वित्तीय 2019-20 में 29.705 लाख मानव सृजन का लक्ष्य हेै जिसके सापेक्ष 28.200 मानव दिवस सृजन किया गया है तो मासान्त का 94.93 प्रतिशत है। इस वित्तीय वष्र में कुल 65 हजार तीन सौ 83 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अन्तर्गत बताया गया कि कुल 90 हजार 324 लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसमें प्रथम एवं द्धितीय किश्त की धनराशि पेंशनरों के बैंक खाते में प्रेषित की गयी हैं तथा अवशेष सात हजार सात सौ 70 पेंशनरों के पेंशन की धनराशि मुख्यालय द्वारा प्रेषित करने की कार्रवाई की जा रही है। बैठक में विधायक छानवे राहुल प्रकाश कोल, जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य चिकित्साधिकारी व सदस्गण उपस्थित रहे।