फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

हत्या मामले के दो अन्य इनामियां गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
मिर्जापुर। हत्या के आरोप में फरार चल रहे दो अन्य इनामियां बदमाशों को चुनार कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह दुर्गा पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिय। मामले में एक आरोपी को पुलिस गुरुवार केे जमुई तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। मामले में पांच आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस हत्यारोपितों को गिरफ्तार करने में जुटी है। अभी दो अन्य हत्यारोपी फरार चल रहे है।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के पचेवरा गांव निवासी गंगाराम सिंह के पुत्र अभिनाथ उर्फ भोलू का जला हुआ शव 21 अक्तूबर 2019 को सहसापुर थाना रोहनिया वाराणसी में मिला था। मामले में थाना रोहनिया पुलिस ने गंगाराम की तहरीर पर पांच नामजद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान थाना रोहनिया पुलिस ने पाया कि घटना स्थल थाना चुनार का मंगरहा है। इसके बाद मामला 15 दिसंबर 2019 को थाना चुनार स्थान्तरण कर दिया। मामले में चुनार पुलिस जांच करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने सभी पांचों आरोपितो पर 15 हजार के इनाम की घोषणा की। गुरुवार को पुलिस ने एक आरोपित अनिल को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश कर रही थी कि शुक्रवार को सूचना पर दुर्गा पहाड़ी से पुलिस ने दो अन्य आरोपित प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नी पुत्र कोमल सिंह निवासी पचेगड़ा थाना अदलहाट और अजीत पटेल पुत्र नन्दलाल सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed