{"_id":"5e22086c8ebc3e4b1178212a","slug":"mirzapur-news-mirzapur-news-vns505779269","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार क्लीनिक एक व पैथालाजी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार क्लीनिक एक व पैथालाजी सीज
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीएम पोर्टल पर अवैध क्लीनिक और पैथालाजी के संचालक की शिकातय किए जाने पर शुक्रवार को सीएमओ डा. ओपी तिवारी के निर्देश पर पीसीपीएनडीटी की टीम ने अहरौरा और अदलहाट थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी किया। छापेमारी में अवैध क्लीनिक संचालक शटर गिराकर फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच क्लीनिक और एक पैथालाजी को सीज कर नोटिस दिया। एक सप्ताह में रजिस्ट्रेशन पेपर या अन्य कागजात उपलब्ध नहीं कराने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नगर के महुवरिया निवासी सुनील पांडेय ने सीएम पोर्टल पर शिकायत किया था कि अहरौरा क्षेत्र के में अवैध पैथालाजी और क्लीनिक संचालित हो रहे है। इस पर सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने पीसीपीएनडीटी टीम के प्रभारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुबोध कुमार सिन्हा, लिपिक बीपी मिश्रा, अरविंद की टीम को जांच के लिए भेजा। स्वास्थ्य विभाग टीम के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध क्लीनिक संचालक शटर गिराकर फरार हो गए। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सीज कर नोटिस चस्पा कर दिया। डा. सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि अहरौरा के मदारपुर में डा. नागराज, खड़ंजा में डा. मुन्ना, महुली में डा. राजेश, अहरौरा में डा. जेपी राव बंगाली, अहरौरा पीएचसी के सामने स्थित ओम पैथालाजी व एक्सरे सेंटर और अदलहाट के हाजीपुर स्थित हर्ष हास्पिटल को सीज कर नोटिस दिया गया है। हर्ष हास्प्टिल में पांच बेड लगा था। आरपरेशन थियेटर आदि बना था, पर कोई डाक्टर नहीं था। अस्पताल में सिर्फ एक दाई थी। जिसे नोटिस दिया गया। एक सप्ताह में वैध कागजात, रजिस्ट्रेशन पेपर आदि न उपलब्ध करा पाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।