{"_id":"5e0a4a9a8ebc3e87c80fb08d","slug":"mirzapur-news-mirzapur-news-vns5024374164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति ने हासिल किया स्ट्रांग वूमेन आफ यूपी अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति ने हासिल किया स्ट्रांग वूमेन आफ यूपी अवार्ड
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के बसाढ़ी गांव की बेटी ज्योति ने गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। महाराजगंज में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग दो दिवसीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 किलोग्राम भार वर्ग में 332.5 किग्रा उठा कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इतना ही नहीं स्वर्ण पदक के साथ यूपी स्ट्रांग वूमेन आफ द ईयर 2019 ता खिताब भी हासिल करने में सफलता प्राप्त किया। इसी के साथ ही ज्योति लगातार चौथी बार स्ट्रांग वूमेन आफ यूपी का खिताब हासिल करने वाली पहली महिला एथलीट बनी है। मिर्जापुर की टीम ने सात स्वर्ण, एक रजत पदक और दो कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
क्षेत्र के बसाढ़ी गांव निवासी व आर्मी के रिटायर्ड व पहलवान पिता राम फरेश सिंह की पुत्री ज्योति सिंह ने राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग में भी कुछ माह पूर्व दो सिल्वर मेडल अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी है। महाराजगंज में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। । कोच कमला पति त्रिपाठी की देख-रेख में ज्योति ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीत कर अपने साथ परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। पहले ही प्रयास में ज्योति ने 57 किलो भारवर्ग में 332.5 किलो भार उठाकर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने में सफल रहीं। आदित्य सरोज, भाईलाल, शुभम चौथे टौर पांचवें स्थान पर रहे। विजयी खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल, रत्नावली सिंह, अरुण वर्मा, विवेक कुमार, अजय सचान, गिरजा प्रसाद सिंह, ब्रह्रमांड राज, शेष सिंह चौहान, सीमा सिंह ने बधाई दी।