फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur news

तिसरे पहर बादलों के बीच झांके भाष्कर, नहीं मिली ठंड से राहत

Sat, 28 Dec 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
mirzapur news
मिर्जापुर। तीसरे पहर बादलों के बीच से शुक्रवार को भले कुछ देर के लिए ही सही सूर्य के दर्शन हुए पर गलन कम होने के बजाए बढ़ गई। कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। शीतलहर के साथ गलन बढ़ने से आम लोग परेशान रहे। ठंड से आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षी बेहाल रहे। अलाव के आगे बैठे लोगों को भी गलन से राहत नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

भयंकर ठंड के चलते बेहाल कामगार अपने-अपने घरों की ओर भागते दिखे। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। गलन इस कदर रही कि हर कोई अलाव के सामने बैठा रहा। राह चलते लोग अलाव न दिखने पर कागज का टुकड़ा जलाकर राहत पाने में जुटे रहे। ई-रिक्शा और टैंपों वाहन चालक तक शाम होते ही घरों की ओर रवाना हो गए। भयंकर शीतलहर के बीच वाहन स्टैंडों पर उतरने वाले यात्री वाहन न मिलने पर परेशान रहे। कड़ाके की ठंड के बीच मड़िहान क्षेत्र में एक किसान व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की शुक्रवार को ठंड लगने से मौत हो गई। पहली घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के हिनौता चक की बताई गई। गांव निवासी कल्लूू आदिवासी 58 शुक्रवार को खेत में सब्जी की निराई कर घर वापस लौट रहा था कि इसी बीच उसे ठंड लग गई। रास्ते में गिर कर उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह हरिहरा गांव निवासी राधे 58 गुरुवार की रात लालपुर अपने ससुराल गया था, शुक्रवार की भोर साइकिल से घर लौटते समय ठंड लगने के कारण चलती साइकिल से वह गिर पड़ा। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में पहुंचे परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed