{"_id":"5da3722c8ebc3e01830a2580","slug":"mirzapur-news-mirzapur-news-vns4888767180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने निकाली पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने निकाली पद यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलहट। टेंगरा मोड़- वाराणसी से हनुमना बार्डर तक फोर लेन मार्ग चौड़ीकरण में भूमि अधिग्रहण व मनमाने मुआवजा को लेकर आक्रोशित किसानों ने रविवार को पद यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे क्रासिंग परषोधा बाजार से कैलहट तक झंडा व बैनर के साथ हुए प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए जमकर नारेबाजी की।
भारतीय किसान सेना के अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने कहा कि 44 दिन से किसान धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। कहा, कि भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार अस्सी प्रतिशत किसानों से वार्ता करनी चाहिए, लेकिन सरकार की तरफ से इसमे कोई सहमति नहीं ली गई। उन्होंने कहा वर्तमान भाजपा सरकार 1895 के अंग्रेजों के कानून के हिसाब से जमीन अधिग्रहण कर रही है। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए। उक्त अवसर पर नरेंद्र सिंह, प्रेम मिश्र , रमेश सिंह, अनिल सिंह, सत्येंद्र सिंह, बबलू सिंह, सुदर्शन सिंह, रिंकू यादव, श्रवणनवाब सिंह, अशोक सिंह, अशोक जायसवाल, मुस्तफा खान, डॉ. धर्मराज सिंह आदि तमाम मौजूद रहे।