फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: MLA assured to build an underpass in Narayanpur

मिर्जापुरः नरायनपुर में अंडरपास बनवाने का विधायक ने दिया आश्वासन

Mon, 19 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: MLA assured to build an underpass in Narayanpur
नरायनपुर। चुनार विधायक ने रविवार की शाम रेलवे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए चुनार विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि नरायनपुर के पास बंद रेलवे फाटक अंडर पास मार्ग का निर्माण अति आवश्यक है। नरायनपुर अब गांव नहीं बल्कि छोटा विकसित शहर के रूप में तब्दील हो गया है। जिसे अगले सत्र में नगर पालिका का दर्जा प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने कहाकि नाली की समस्या व जल भराव की समस्या का जल्द ही निस्तारण करा दिया जाएगा। उन्होने बताया कि रैपुरिया में गंगा पर पीपा पुल का कार्य दिसंबर में पूर्ण करने का आश्वास भी दिया। इसके पूर्व व्यवसायियों ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया। इस कैलाश जायसवाल, सराफा व्यावसायी गोविंद शंकर ओझा ने फाटक बंद होने को लेकर परेशानियों का विधायक से जिक्र किया। विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित कुमार जायसवाल व संचालन मिथिलेश पाठक ने किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता हाल निर्माण के लिए जमीन का चिह्नीकरण
लालगंज। क्षेत्रीय विधायक राहुल प्रकाश कोल ने सोमवार को तहसील परिसर में अधिवक्ता हाल निर्माण के लिए उपजिलाधिकारी अमित कुमार शुक्ला व उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी के साथ जमीन का चिन्हीकरण किया। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए अधिवक्ताओं को बैठने का उचित स्थान सुलभ कराया जाएगा। इसके लिए जो धन खर्च होगा, उसे विधायक निधि से दिया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं की मांग पर अधिवक्ता हाल बनवाने का निर्णय लिया। अध्यक्ष ने कहा कि रचनात्मक कार्य ही आदर्श होता है। इसी से समाज प्रगति करता है। जमीन चिन्हीकरण के दौरान अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, कैलाशपति त्रिपाठी, प्रभुनाथ दुबे, चंद्रदत्त त्रिपाठी, चौधरी श्याम नारायण यादव, पन्नालाल सिंह, विपिन तिवारी, बालकृष्ण मिश्रा, जनार्दन मिश्रा, अनिल शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed