यूपी: वाहन से गिरकर युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
चार पहिया वाहन से नीचे गिरकर युवक की मौत।
प्रयागराज के पास नैनी में हुआ हादसा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव निवासी एक युवक की रविवार शाम प्रयागराज के नैनी में वाहन से गिरकर दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मड़वा धनावल गांव निवासी संतोष भट्ट(35) पुत्र अयोध्या भट्ट किसी कार्य वश प्रयागराज जिला स्थित अपने रिश्तेदारी में गया था। संतोष रविवार की शाम किसी चार पहिया वाहन से वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान नैनी के एडीए मोड़ के पास चलते वाहन का अचानक गेट खुल जाने के कारण युवक वाहन से नीचे सड़क पर गिर गया।
सड़क पर गिरने से सिर में आई। गंभीर चोट के कारण संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष भट्ट राम लीला मंडली में काम करता था। इस समय कोरोना महामारी के चलते लगे लाक डाउन में वह अपने घर पर ही रहता था। दुर्घटना में मौत होने के बाद हलिया ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा युवक के मौत की खबर परिजनों को जब दी गई तो परिजनों समेत मड़वा धनावल गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मौत की सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को लेने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए हैं । परिजनों ने बताया कि युवक राम लीला मंडली का कुशल कलाकार था। युवक कई वर्षों से रामलीला मंडली में अपने कला का प्रदर्शन कर रहा था। वह अपने मुंह से विभिन्न पशु पक्षियों की हूबहू आवाज निकालने में भी काफी निपुण था।
मृत युवक के पिता अयोध्या भट्ट मड़वा धनावल पहाड़ पर स्थित मां चंलगा देवी मंदिर के पुजारी हैं। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृत युवक के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। संतोष भट्ट की असामयिक निधन से परिजनों के साथ-साथ गांव के लोग भी शोकाकुल हैं।