{"_id":"61bf70f85bc651219c0da8f9","slug":"mirzapur-kazi-will-not-teach-marriage-if-dj-plays-in-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: शादी में डीजे बजने पर काजी नहीं पढ़ाएंगे निकाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: शादी में डीजे बजने पर काजी नहीं पढ़ाएंगे निकाह
Sun, 19 Dec 2021 11:20 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्जापुर में इलियट घाट स्थित मदरसा अरबिया में रविवार को मरकजी सुन्नी जमीअते उलमा ए हिंद के तत्वावधान में मुस्लिम धर्मगुरुओं, मस्जिदों के इमाम व गणमान्य लोगों की बैठक हुई। बैठक में शादी आदि के अवसरों पर डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया।
कहा गया कि जो लोग यह निर्णय नहीं मानेंगे, उनके यहां काजी निकाह नहीं पढ़ाएंगे। मुख्य अतिथि मुहम्मद परवेज खां ने कहा कि इस्लाम अमन और भाईचारे वाला मजहब है। इसमें शोर शराबा करना मना है। इसलिए हमें ऐसा करने से खुद और अन्य को भी रोकना चाहिए।
विज्ञापन
कमेटी के अध्यक्ष मौलाना नजम अली ने कहा कि पैगंबर ने ऐसे किसी भी काम को करने से मना किया है, जिसमें मगरिबी सभ्यता की झलक दिखाई दे। साथ ही दहेज मांगना, खड़े होकर भोजन करना और आतिशबाजी करना भी हराम है। बैठक में तय किया गया कि जहां-जहां यह बुराइयां फैली हुई हैं। उन लोगों को समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन