फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Ganga bridge pakka pull

मिर्जापुरः मांग हुई पूरी, गंगा पुल पर लगा रामनरेश सिंह ‘बड़े भाई’ सेतु का बोर्ड

Thu, 01 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur Ganga bridge pakka pull
मिर्जापुर जनपद के चुनार क्षेत्र में गंगा नदी पर बने पक्का पुल पर बुधवार की देर शाम तहसील क्षेत्र के बगही गांव निवासी स्व. राम नरेश सिंह ‘बड़े भाई’ के नाम का बोर्ड लगा दिया गया। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इसकी मांग कर रहे थे। पक्का पुल के नामकरण से लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

नामकरण का प्रयास पुल निर्माण के समय से किया गया। कुछ स्थानीय लोगों, स्वयंसेवी संगठनों तथा परिवार के लोगों नें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के लोगों के माध्यम से शासन से आग्रह किया था कि पुल का नाम रामनरेश सिंह ‘बड़े भाई’ के नाम पर रखा जाए। इसके पीछे की जनभावना है कि रामनरेश ने अपना पूरा जीवन एक प्रचारक व बाद भारतीय मजदूर संघ के संगठन के माध्यम से देश सेवा में ही लगा दिया था। इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मजदूर संघ एवं स्थानीय लोगों के इस मांग को शासन ने संजीदगी दिखाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2019 में लोकार्पण के उपरांत ही इसका नामकरण होना था। लेकिन रामनरेश ‘बड़े भाई’ की मूर्ति लगाने की योजना के कारण कुछ विलंब हुआ। इधर पिछले डेढ़ सालों से कोरोना महामारी के कारण नामकरण नहीं किया जा सका। मुख्यमंत्री द्वारा नामकरण किए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बुधवार की देर शाम पक्का पुल पर रामनरेश सिंह ‘बड़े भाई’ सेतु का बोर्ड लगवाया दिया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र संजय भाई पटेल ने सांसद, विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed