फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Former Congress MLA expressed outrage over the project of taps to every house, said- the government is not doing anything for the farmers

मिर्जापुरः हर घर को नल परियोजना पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ने जताया आक्रोश, कहा- किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही सरकार

Mon, 19 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Former Congress MLA expressed outrage over the project of taps to every house, said- the government is not doing anything for the farmers
मिर्जापुर। मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने किसानों की समस्या के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, किसान मुसीबत में हैं।
विज्ञापन

नमामि गंगे पेयजल परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसका विपरीत प्रभाव उन किसानों पर पड़ेगा जो गंगा से सटे इलाकों में जलाशयों के डूब क्षेत्र में खेती पर निर्भर हैं। जनपद में पेयजल की समस्या है। कहा क पेयजल की समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र के लगभग 170 गांवों में सौर ऊर्जा से संचालित पानी की टंकियों का निर्माण कराया था, जलाशय बनवाए। जिलन जिन किसानों (जिसमें मुख्यत: आदिवासी एवं दलित शामिल हैं) की जमीन अध्रिग्रहित की गई। उनको डूब क्षेत्र में खेती के अधिकार का पट्टा दिया गया। लेकिन नमामि गंगे पेयजल परियोजना की शुरुआत होते ही ये पट्टे निरस्त कर दिए गए। पूर्व विधायक ने कहा की जल्द ही कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल इन पीड़ित किसानों से चर्चा कर इनकी समस्या और समाधान पर एक मसौदा तैयार करेगा। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में पीड़ित किसानों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed