फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Encounter Encounter with the police of the accused who killed with knives, arrested, shot in the leg

Mirzapur Encounter: चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस से एनकाउंटर, गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 30 Dec 2022 12:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 30 Dec 2022 12:59 PM IST
सार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह हत्यारोपी इनामिया को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। फायर से बचते हुए पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ हत्यारोपी के पैर में गोली मारी।

विज्ञापन
Mirzapur Encounter Encounter with the police of the accused who killed with knives, arrested, shot in the leg
Mirzapur Encounter: चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस से एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनार पुलिस ने पतार गांव के जंगल में पिकअप चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के आरोपी को शुक्रवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी। अदलहाट थाना क्षेत्र के बघेड़ी  निवासी श्याम सुंदर की तीन दिन पहले चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। शव को चुनार थाना क्षेत्र के पतार के जंगल मे फेंका गया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने हत्या के कारणों को जानने का प्रयास किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह हत्यारोपी इनामिया को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। फायर से बचते हुए पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ हत्यारोपी के पैर में गोली मारी। 50 हजार के ईनामी आरोपी  अशोक यादव  निवासी जलालपुर माफी थाना चुनार को गिरफ्तार कर कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed