{"_id":"680939a427e19bb8fc048a41","slug":"mirzapur-division-gets-a-plus-category-in-62-schemes-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-132758-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 62 योजनाओं में मिर्जापुर मंडल को ए प्लस श्रेणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 62 योजनाओं में मिर्जापुर मंडल को ए प्लस श्रेणी
विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुक्त कार्यालय सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड की ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। बताया गया कि मंडल को 62 योजनाओं में ए प्लस श्रेणी प्राप्त हुई।
बैठक में मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने सी और डी श्रेणी पाने वाले विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने गो आश्रय स्थलों में छाया, पेयजल और हरे चारा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि डीएम और सीडीओ गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा भीषण गर्मी में तालाब, पोखरों और कूपों की सूची बनाकर एक मई से उनमें पानी भरवानें का अभियान शुरू करें। स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी के कार्यों की यूनीसेफ के सर्वे की समीक्षा की गई। कानून व्यवस्था की समीक्षा मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने की।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि थाना दिवस व तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का राजस्व व पुलिस की टीम बनाकर संतोषजनक निस्तारण कराएं।
इस दौरान डीएम मिर्जापुर प्रियंका निरंजन, सोनभद्र बीएन सिंह, डीएम भदोही के अलावा संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र, अपर आयुक्त प्रशासन डाॅ. विश्राम और तीनों जिलों के एसपी मौजूद थे।