फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Divers saved the lives of two drowning people, the family came from Jaunpur to worship Mother Vindhyavasini

मिर्जापुरः गोताखोरों ने डूब रहे दो लोगों की बचाई जान, जौनपुर से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए आया था परिवार

Mon, 28 Jun 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Divers saved the lives of two drowning people, the family came from Jaunpur to worship Mother Vindhyavasini
मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर सोमवार की सुबह स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से दो लोग डूबने लगे। दोनों को डूबता देख वहां मौजूद गोताखोरों ने प्रयास कर दोनों को बचाकर बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने गोताखारों के कार्य को सराहा।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार निवासी रामसूरत अपने परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए आए थे। अखाड़ा घाट पर सभी लोग स्नान कर रहे थे। इसी बीच अरुण (18), हिमांशु (16) पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। गंगा घाट पर अन्य लोग स्नान करते समय दोनों को डूबते देख शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

गंगा घाटों पर तैनात स्थानीय गोताखोर मोनू निषाद, रामराज, गोविंदा डूब रहे दोनों युवक की जान बचाई। स्थानीय गोताखोरों ने इसकी सूचना विंध्याचल कोतवाली में दी। परिजन बिना पुलिस सूचना के मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन-पूजन करने के लिए चले गए। परिवार के लोगों ने बताया कि मां विंध्यवासिनी की बड़ी कृपा है कि जो डूब रहे बच्चों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed