Mirzapur Corona Update: जिले में मिले 22 नए संक्रमित, 46 की स्वस्थ होने पर छुट्टी
- कुल संक्रमित 1456, एक्टिव केस 302, डिस्चार्ज हुए 1129, अब तक 25 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले में लगातार 54 वें दिन शुक्रवार को कोरोना के 22 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। 46 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 22 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितो की संख्या 1456 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 25 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1129 है। एक्टिव केस 302 है। 163 लोग होम आइसोलेशन में है।
सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि एक हजार 538 लोगों की जांच हुई है। इसमें 22 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 18 पुरुष और चार महिला है। एक की रिपोर्ट दूसरे जनपद से आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सीमेंट फैक्ट्री चुनार से एक पुरुष,शिवपुरम कालोनी भरुहना से एक पुरुष, कोनिया घाट से एक पुरुष, सुंदर घाट से एक महिला शामिल है।
वहीं अस्थाई जेल चुनार से दो बंदी, विसुनपुर जमालपुर से एक पुरुष, गरौड़ी अदलहाट से एक पुरुष, सिकंदरपुर जमालपुर से एक पुरुष, जसोवर गुरसंडी से एक पुरुष, सिविल लाइन से एक पुरुष, पक्का पोखरा से एक पुरुष, जोगियाबारी से एक पुरुष, रतनगंज से एक पुरुष, बीजकोट जिगना से कए पुरुष, विसुंदरपुर से एक महिला, लालगंज से एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
लालडिग्गी से एक पुरुष सद्भावना नगर महुवरिया से एक पुरुष, कदमतर से एक महिला, जिगना से एक पुरुष है। 46 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 35 पुरुष और 11 महिला है। जिले में अब तक 48 हजार 850 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 46 हजार 960 की रिपोर्ट आई है। जिले में इस समय 133 हॉट स्पॉट है। इसमें 87 ग्रामीण और 46 शहरी क्षेत्र में है।