फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: CO City made aware of cyber crime, ways to be alert

मिर्जापुरः सीओ सिटी ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक, सतर्क रहने के लिए बताए तरीका

Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: CO City made aware of cyber crime, ways to be alert
मिर्जापुर। पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पुलिस पेंशनर्स व जनपद के समस्त थानों से आए पुलिस कर्मचारियों को साइबर अपराध से बचाव और रोकथाम की जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय के नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल ने बताया कि सतर्क रहकर और जागरूकता फैलाकर साइबर अपरोध से बचा और बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रभात राय ने कहा कि सामान्य दिशा-निर्देश का पालन कर साइबर धोखाधड़ी, अपराध से बचा जा सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड डिटेल एवं यूजर आईडी/पासवर्ड शेयर न करें। चाहें वह बैंक कर्मी हो या ट्रेजरी आफिसर या अन्य कोई हो। कोई व्यक्ति यदि बातों-बातों में आपसे कोई रिमोट एक्सेस एप जैसे- क्वीक सपोर्ट, एनीडेक्स आदि डाउनलोड करने को कहे तो कदापि न करें। विभिन्न माध्यमों जैसे- एसएमएस, ई-मेल, व्हाट्सएप मैसेज आदि पर प्रसारित/प्राप्त हो रहे लिंक को न खोलें।
विज्ञापन

किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करके प्रयोग में न लाएं। नंबर प्राप्त करने के लिए उस कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए डाक्यूमेंट को देखें। केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध नंबर का प्रयोग करें। एटीएम से पैसा निकालते समय ध्यान रखें कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका एटीएम कार्ड बदल न पाए। पैसा निकालने से पूर्व उस मशीन में स्क्रीमर व कैमरा आदि की जांच कर लें। अपने मोबाइल को किसी अनजान व्यक्ति को कदापि न दें, कभी-कभी गलत हाथों में मोबाइल जाने से उसके द्वारा पोर्ट का मैसेज भेजकर पोर्ट आउट नंबर प्राप्त कर लिया जाता है। इससे आपके नंबर का दूसरा सिम प्राप्त कर अवैध ट्रान्जेक्शन कर लिया जाता है। कार्यशाला के दौरान प्रभारी साइबर क्राइम सेल राजेशजी चौबे, आरक्षी गणेश प्रसाद गौड़, आरक्षी मो. एहसान खां सहित पुलिस पेशनर्स व जनपद के समस्त थानों से आए पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed