फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Celebrated the birth anniversary of revolutionary Mangal Pandey, paid tribute by offering flowers

मिर्जापुरः क्रांतिकारी मंगल पांडेय की मनाई जयंती, पुष्प अर्पित कर किया नमन

Mon, 19 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Celebrated the birth anniversary of revolutionary Mangal Pandey, paid tribute by offering flowers
अदलहाट। क्षेत्र के विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियाकला में सोमवार को क्रांतिकारी मंगल पांडेय की 194 वीं जयंती मनाई गई। शिक्षको ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

छात्र- छात्राओं ने आन लाइन आयोजित वेविनार में जीवनी पर प्रकाश डाला। चेयरमैंन डॉ. नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने युवाओं को उनके आदर्शों का अनुशरण करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय इस्ट इंडिया कंपनी की 34 वीं बंगाल इनफेंट्री के सिपाही थे। चर्बी वाले कारतूस का प्रयोग नहीं करने पर अंग्रेजों ने उन्हें बागी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डायरेक्ट सौम्या द्विवेदी ने कहा कि देश भक्त मंगल पांडेय ने देश को आजाद कराने में देश में क्रांति की लहर पैदा की थी। अंग्रेजों ने प्रथम क्रांति को दबा दिया था, लेकिन मंगल पांडेय की शहादत ने देश को आजादी की लड़ाई के लिए संगठित कर दिया। प्रधानाचार्य शैल तिवारी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे। उन्हें देश को स्वतंत्र कराने में प्रथम शहीद का दर्जा प्राप्त है। इस अवसर पर आलोक सिंह, प्रवीण सिंह, निशा सिंह, सरिता गुप्ता, अंशु राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed