फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Case filed against one in gang rape case, the woman was held hostage for three months

मिर्जापुरः सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक पर मुकदमा दर्ज, महिला को बंधक बनाकर तीन माह तक की थी हैवानियत

Mon, 28 Jun 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Case filed against one in gang rape case, the woman was held hostage for three months
मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक समेत चार लोगों पर जंगल में ले जाकर तीन माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद पर मुकदमा दर्ज किया। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्री सोमवार की दोपहर संतनगर चौकी पहुंच कर मामले की जांच की।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी 45 वर्षीय महिला एक मार्च को लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके पति ने लालगंज थाने में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। सात जून को महिला पटेहरा के पास घायलावस्था में मिली। जिसे राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पटेहरा पीएससी में अज्ञात के रूप में भर्ती कराया। वहां पर उसकी पहचान होने के बाद उसका पति उसे घर ले गया। 23 जून को महिला की तबीयत खराब होने पर पति ने उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का आरोप है कि एक मार्च को गांव निवासी एक युवक उसे गाड़ी में बैठा कर जंगल में ले जाकर बंधक बनाया। उसके साथ तीन अन्य लोगों ने भी उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म किया और मारा-पीटा। पिटाई से महिला के पूरे शरीर पर चोट का निशान हैं।
विज्ञापन

मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद एसपी रात को महिला निरीक्षक के साथ मामले की जांच करने मंडलीय अस्पताल पहुंचे। इसके बाद एसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद पुुलिस ने आरोपी सर्वेश पटेल पर मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्री संत नगर चौकी पहुंचकर मामले की जांच की। एएसपी नक्सल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सर्वेश पटेल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed