फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: BJP is robbing the rights of backwards, said state president of SP Backward Classes

मिर्जापुरः पिछड़ों के हक पर डाका डाल रही भाजपा, बोले सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 30 Jul 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur: BJP is robbing the rights of backwards, said state president of SP Backward Classes
मिर्जापुर। भाजपा की सरकार पिछड़ों के हक अधिकार पर डाका डाल रही है। सपा सरकार को यादवों की सरकार कहते थे, भाजपा की सरकार चयनित एसडीएम की सूची नहीं दे रही है। नीट की परीक्षा में भी घोटाला हुआ। सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने अति पिछड़ों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन

यह बातें समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डा. राजपाल कश्यप ने पहाड़ी ब्लाक के रानी चौकिया में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कश्यप ने कहा कि यदि भाजपा दोबारा सत्ता में आयी तो देश में तानाशाही लागू हो जायेगा। भाजपा सरकार में शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण का घोटाला किया गया है। भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर एवं सरसों के तेल के मूल्य मे काफी वृद्वि की गई है। कोविड काल में आक्सीजन और दवाओं की कमी से लोगों की मौत हुई। जनता को अखिलेश सरकार में बने अस्पताल, एंबुलेंस सेवा और अन्य सवाओं का ही लाभ मिला। आज सरकार कोरोना वारियर्स एंबुलेंसकर्मियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होने कहा कि पिछड़े वर्ग को जोड़ने के लिए निकले है। अखिलेश यादव के साथ सभी वर्ग के लोग साथ है। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, जवाहर लाल मौर्या, सुरेंद्र सिंह पटेल, आशीष यादव, अभय यादव, अशोक सिंह मुन्ना,रामगोपाल बिंद, धर्मेंद्र मौर्या, श्याम मोहन यादव, अतीक खां, दीपक मौर्या,रामजी यादव, घनश्याम साहू, शैलेश पटेल, सत्यम त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा. राजपाल कश्यप का जनपद में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ मार्ल्यापण कर स्वागत किया। मडि़हान विधानसभा के राजगढ़ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को देख प्रदेश अध्यक्ष रुके और सरदार पटेल की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इस दौरान शैलेश पटेल, सौरभ पटेल, गौतम उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर पुलिस और पैसे के बल पर चुनाव जीतने का आरोप
मिर्जापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को सिर्फ चार वोट मिलने के सवार पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजवाल कश्यप ने गोलमोल जवाब दिया। राजपाल कश्यप ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा पर पुलिस और पैसे के बल पर चुनाव जितने का आरोप लगाया, पर जब पत्रकार वार्ता में उनसे पूछा गया कि उनके पार्टी के जीते हुए 12 सदस्यों में सिर्फ चार का ही वोट क्यों मिला तो सीधे जवाब देने से बचते रहे। कहा कि इसकी रिपोर्ट जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed