फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Minor girl taken to police station, beaten up, threatened with electrocution if she complained

Mirzapur News: नाबालिग की पुलिस चौकी ले जाकर पिटाई का आरोप, शिकायत करने पर करंट लगाने की दी धमकी

Sat, 28 Mar 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Minor girl taken to police station, beaten up, threatened with electrocution if she complained
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा मंदिर के पास दुकान पर था किशोर
विज्ञापन

फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा मंदिर के पास दुकान पर पंखे के सामने बैठे किशोर को पुलिस चौकी ले जाकर पिटाई का आरोप लगा है। पीड़ित ने बताया कि अष्टभुजा चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा व सिपाही धर्मेंद्र पाल गाली दी पंखा हटाने को कहा। गाली देने से मना किया तो पिटाई करते हुए पुलिस चौकी ले गए। पुलिस चौकी में भी पिटाई की। पीड़ित ने बताया कि पुलिस चौकी में 24 घंटे बाद यह कहकर छोड़ा गया किया कि किसी से शिकायत की तो करंट लगा दिया जाएगा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पिटाई के साथ किशोर का आईफोन और दिनभर की कमाई के 26 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़ित ने शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली और एसपी से शिकायत की। मामले में एसपी ने जांच का आदेश दिए हैं।
क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा निवासी किशोर ने बताया कि उसकी अष्टभुजा मंदिर के पास चूड़ी-कंगन की दुकान है। 25 मार्च की दोपहर 12 बजे अष्टभुजा चौकी प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा व सिपाही धर्मेंद्र पाल वहां आए। बोले यहां पंखा क्यों लगाए हो। बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए। इस पर गाली देने लगे। गाली देने का कारण पूछा तो पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से मारा-पीटा। इसके बाद उसे जबरजस्ती अष्टभुजा ले जाकर फिर पिटाई की। परिजन आए पर उन्हें भी नहीं छोड़ा। धमकी दी कि इस घटना की जानकारी किसी को दी तो करंट दिया जाएगा। 24 घंटे बाद 26 मार्च को दोपहर नाबालिग को छोड़ दिया। पीड़ित ने पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। सोहन श्रीमाली ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई के लिए बात किया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने मामले में जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन

.....................................
वर्जन
दुकान के पास पंखा लगाने का मामला था। रास्ते में पंखा लगने से दर्शनार्थियों को समस्या हो रही थी। पिटाई का जो आरोप है। उसकी जांच सीओ सिटी को सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed