{"_id":"66733dabd7ed701a590ed744","slug":"milkman-riding-a-bike-died-due-to-collision-with-tractor-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-639764-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के भौरही रेलवे फाटक के पास बुधवार की रात करीब पौने आठ बजे पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दुधिया गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
धौरहरा गांव निवासी मधुसूदन पांडेय (55) क्षेत्र के ही सिंधोरा सरैया गांव से किसानों से दूध लेकर बाइक से चुनार की ओर जा रहे थे। रास्ते में भौरही रेलवे फाटक के पास पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका देख चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। राहगीर मधुसूदन को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।