फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Milk vendor going to Dadra hill to get khoya made dies in road accident

Mirzapur News: खोवा बनवाने ददरा पहाड़ी जा रहे दूध विक्रेता की सड़क हादसे मौत

Tue, 03 Mar 2026 09:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Milk vendor going to Dadra hill to get khoya made dies in road accident
राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बघौड़ा गांव के पास हादसे में मौत के बा
राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर बघौड़ा गांव के पास सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दूध विक्रेता घायल हो गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल सोनभद्र ले गए जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लूसा गांव निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि बेटा सुनील यादव उर्फ चंद्रशेखर यादव (30) सोमवार की शाम बाइक से दूध लेकर खोवा बनवाने के लिए ददरा पहाड़ी गांव गया था। देर रात 10 बजे के करीब खोवा लेकर वापस आते समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुत्र को लेकर राजगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सोनभद्र जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुनील तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सुनील की मौत के बाद उसकी पत्नी पूनम देवी व पुत्र आयांश -रो कर हाल बेहाल है। ग्रामीणों के साथ रिश्तेदार पूनम को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन वह अपने पति के पास अस्पताल जाने की जिद करती रही। मां आशा देवी देवी बेसुध हो गई। सुनील ही परिवार का जीवकोपार्जन करता था। 10 वर्ष से दूध का व्यवसाय करता था। परिवार का भरण पोषण करता था। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि सड़क हादसे में दूध विक्रेता की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed