फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Midnight came from typhoon devastation

आधी रात आई आंधी से तबाही

Sun, 29 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 29 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 Midnight came from typhoon devastation
अहरौरा में शुक्रवार की रात आई आई आंधी से ध्वस्त हुआ पोल्ट्री फार्म। - फोटो : mirzapur
शुक्रवार को आधी रात आई आंधी ने जिले में व्यापक तबाही मचाई है। रात साढ़े 12 बजे के करीब लोग गहरी नींद में सो रहे थे उसी समय धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे बचने के चक्कर में बाहर सो रहे लोग घरों में भागे। इस चक्कर में कई लोग चुटहिल भी हुए। कई जगह झुग्गी-झोपड़ी, टीन शेड उड़ गए।
विज्ञापन


एक पोट्री फार्म बरबाद हो गया। बिजली के तारों पर पेड़ और डालियां गिरने से जिले के कई गांवों की बिजली गुल हो गई है। आम के बगीचे के पेड़ों पर लगे आम के फल गिरने से कृषकों को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन



मड़िहान तहसील क्षेत्र में आंधी से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। करीब सौ गांवों की बिजली गुल है। इससे पेयजल का संकट पैदा हो गया है। इलाके में 50 से ज्यादा बिजली के पोल गिर गए हैं, जिसे गाड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत हो रही है। विद्युत विभाग के जेई विजय कुमार यादव ने बताया कि काम चल रहा है, जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल बहाल हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अहरौरा में आंधी से दर्जनाें पेड़ों गिर गए हैं। कई झुग्गी-झोपड़ियां व टीन शेड उड़ गए है। धुरियां गांव निवासी प्रहलाद सिंह के घर की बाउंड्री की दीवार गिर गई। उसी गांव के विक्रम विश्वकर्मा ने पिछले साल तीन लाख रुपये ऋण लेकर पोल्ट्री फार्म खोला था। आंधी में पोल्ट्री फार्म की दीवार गिर गई और  टीन शेड उड़ गया। सैकड़ों मुर्गियां दबकर मर गईं।

कछवां इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल समस्या पैदा हो गई है। 


विकास खंड मझवां में विशाल पेड़ बिजली के खंभों व ताराें पर गिरने से एचटी व एलटी के तार टूट गए हैं। इससे तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। तारों व पोलों की मरम्मत का काम चल रहा है। विभाग के एसडीओ एके यादव ने बताया कि जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।



जमालपुर ब्लॉक के करीब 96 गांवाें की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। हालत सुधारने में बिजली विभाग की उदासीनता से ग्रामीणाें में रोष है। पड़री में पेड़ों से आम के फलों के गिर जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई दिनाें से चल रही आंधी जगह-जगह तार व पोल गिरने से बत्ती गुल हो गई है। इससे पेयजल की िकल्लत भी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed