{"_id":"618b67cb36894e702e2c087f","slug":"middle-aged-murder-in-temple-while-sleeping-donation-box-was-found-broken-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: मंदिर में सो रहे अधेड़ की हत्या, दानपात्र टूटा मिला, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: मंदिर में सो रहे अधेड़ की हत्या, दानपात्र टूटा मिला, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 10 Nov 2021 12:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट में शिव शंकरी धाम स्थित मंदिर में सो रहे एक अधेड़ की मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। अभी हत्या की वजह पता नहीं चली है। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मंदिर की दान पेटी टूटी हुई है। पुलिस आशंका जता रही है कि चोरी की नीयत से पहुंचे लोगों ने अधेड़ की हत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कैलहट स्थित शिव शंकरी धाम मंदिर पर राधेश्याम(55) पिछले कई वर्षों से रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मंदिर के पास रहकर अपना जीवन-यापन करता था। मंगलवार की रात मंदिर पहुंचे लोगों ने किसी भारी वजनी वस्तु से अधेड़ के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सुबह मंदिर पर पहुंचे लोगों ने अधेड़ का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चुनार कोतवाल ने छानबीन की तो दानपात्र टूटा मिला। पुलिस के अनुसार, चोरी की नीयत से पहुंचे लोगों ने हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने किया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वाड सहित थाना चुनार पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुटी है।