फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Meritorious girl students honored, certificate given in birth anniversary program

Mirzapur News: मेधावी छात्राएं सम्मानित, जन्मोत्सव कार्यक्रम में दिया गया प्रशस्ति पत्र

Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Meritorious girl students honored, certificate given in birth anniversary program
मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन तिराहा स्थित सिटी क्लब सभागार में सोमवार को महिला कल्याण विभाग की तरफ से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड एवं आईसीएसई बोर्ड में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त 18 छात्रों को पांच हजार रुपये का डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ 60 बच्चियों के जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत बेबी किट, सेलिब्रेशन गिफ्ट, मोमेंटो के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि इन बच्चों से प्रेरणा लेकर अन्य और अभिभावक भी अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहा कि पुराणों में यह उल्लेख मिलता है कि किसी भी विजय में मातृ शक्ति का बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि जिस देश में मातृ शक्ति का सम्मान नहीं होता है वह देश सुरक्षित नहीं होता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि अभिभावक अपने बेटियों को स्वछन्द रूप से आगे बढ़ने के बाबत रास्ता चुनने के लिये स्वतंत्र रखें। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भी छात्राओं को शुभकामना व बधाई देते हुए उन्हें आगे बढ़ने की शिक्षा दी। संचालन राजेन्द्र तिवारी ने किया। इस दौरान अपर सत्र न्यायाधीश, संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजेंद्र प्रसाद, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed