फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mercury drops three degrees in 72 hours; humidity heightens discomfort.

Mirzapur News: 72 घंटे में तीन डिग्री लुढ़का पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

Thu, 28 May 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops three degrees in 72 hours; humidity heightens discomfort.
छाए के साथ गंगा दर्शन भी- सड़क चौड़ीकरण के चलते पटरियां खाली होती जा रही हैं। ऐसे में पड़ रही भ - फोटो : गौसपुर ​स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
मिर्जापुर। नौतपा के तीसरे दिन जिले में तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। पिछले 72 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन बिना बारिश किए ही लौट गए। इसके बाद निकली तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दोपहर के समय पेड़ों की छांव में समय बिताते नजर आए। वहीं, शहर में शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। कहीं बेल का शर्बत, गन्ने का रस और फलों का जूस तो कहीं लस्सी पीकर लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले 25 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उमस और तेज धूप का असर बाजारों में भी देखने को मिला। नगर के वासलीगंज, रमईपट्टी, तेलियागंज, घंटाघर, धुंधीकटरा, बसनई बाजार और त्रिमोहानी समेत कई प्रमुख बाजारों में दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम रही। अधिकांश दुकानों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। 29 मई से आंशिक बादल छाने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।


बूंदाबांदी के बाद निकली तेज धूप, सीएचसी में बढ़े मरीज
राजगढ़। क्षेत्र में बुधवार सुबह आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन इसके बाद निकली तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम में अचानक बदलाव के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में बुखार, पेट दर्द, सांस फूलने, उल्टी और दस्त से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। राजगढ़ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. पवन कुमार कश्यप ने बताया कि तेज धूप और उमस के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed