फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mercury drops by five degrees due to rain; farmers delighted.

Mirzapur News: बारिश से पांच डिग्री गिरा पारा, किसानों के चेहरे खिले

Thu, 17 Sep 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by five degrees due to rain; farmers delighted.
रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर अघौली के पास कीचड़ सने मार्ग पर गुजरता बाइक सवार।-संवाद।
- गड्ढायुक्त सड़कों पर कीचड़ और जलभराव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी, छानबे में अंडरब्रिज के नीचे भरा पानी
विज्ञापन

मिर्जापुर। सुबह धूप के बाद बुधवार को सुबह 10 बजे गरज-चमक के साथ काले बादल छा गए। इसके बाद जिले के कई हिस्सों में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री था, जो बुधवार को 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26 से घटकर 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, आधे घंटे बाद मौसम साफ होने से अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए किसानों को मायूसी भी हुई। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बनी रही। छानबे में बारिश के बाद अंडरब्रिज के नीचे पानी भरने से कुछ देर आवागमन बाधित रहा। वहीं, रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर नगर सीमा के बाद पक्कापोखरा से खजुरी नदी तक जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गया। इससे साइकिल सवार छात्र-छात्राओं समेत राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed