फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mental development of children takes place at Anganwadi centres: Anupriya Patel

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों का होता है मानसिक विकास: अनुप्रिया पटेल

Wed, 27 Dec 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mental development of children takes place at Anganwadi centres: Anupriya Patel
अहरौरा। नौनिहालों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजने से उनका मानसिक विकास होता है। बच्चों के मस्तिष्क का विकास बहुत ही आवश्यक है, जिसके चलते आगे चलकर बच्चों की मनःस्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन

उक्त बातें विकासखंड राजगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र बभनी अतरौली कला में मंगलवार को नवनिर्मित भवन का लोकार्पण अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने व्यक्त कीं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि यदि आपने अपने बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकन नहीं कराया है तो उनका नामांकन अवश्य कराएं तथा हर संभव प्रयास करें कि बच्चे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाएं। जिससे उनके बौद्धिक क्षमता का विकास हो सके। कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र सिंह टोपी तथा राजेश सिंह उर्फ छल्लू सिंह ने उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरिशंकर सिंह पटेल, अनिल सिंह पटेल, मेघनाथ सिंह पटेल, गजेन्द्र प्रताप सिंह, ई. रामलौटन बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed