{"_id":"578a8db24f1c1ba64e13fd5d","slug":"memu-train-appeared-green-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाती केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन को मुगलसराय के लिए रवाना किया। यह ट्रेन इलाहाबाद से मुगलसराय तक चलेगी। उन्होंने कहा कि जिले की जनता के सहयोग से यह कामयाबी मिली है।
बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। त्रिवेणी अब रात नौ बजकर 50 मिनट पर चुनार आएगी और दस बजे मिर्जापुर के लिए रवाना होगी।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वह पहली बार जिले में आई हैं। कहा कि वह हमेशा जनता की सेवा और जिले की विकास की बात सोचती हैं। काफी दिनों से मेमू ट्रेन चलाने की मांग जिले की जनता कर रही थी। इसके लिए वह कई बार रेलमंत्री सुरेश प्रभु से मिलीं। जनता की मांग को देखते हुए उन्होंने इसकी अनुमति दे दी। इसके लिए वह उनको धन्यवाद देती हैं।
विज्ञापन
अनुप्रिया ने कहा कि बहुत कम समय था, जब वह चुनाव लड़ने मिर्जापुर आई थीं। जनता ने उनको स्वीकार भी किया। कहा कि लोगों का उत्साह देखकर वह भी उत्साहित हो गई हैं। इससे पूर्व वह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल अधिकारियों एवं भाजपा तथा अपना दल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।