फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Memorandum submitted to Jal Shakti Minister

जलशक्ति मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Mon, 10 Oct 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Jal Shakti Minister
हलिया विकास खंड के देवहट ग्राम ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने शनिवार को अष्टभुजा डाक बंगले में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पटेल को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने पानी की समस्या से जूझ रहे लहुरियादह गांव की पाइप लाइन पेयजल परियोजना के तहत जलापूर्ति शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि वर्ष 2013-14 में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत ड्रमंडगंज घाटी के ऊपर बसे लहुरियादह गांव में पेयजल की आपूर्ति के लिए भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में पानी की टंकी बनाने तथा वहां से लहुरियदह गांव तक पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया था। योजना के तहत प्रस्तावित कार्य पूरा करने के लिए उस दौरान 461.89 लाख रुपये कार्यदाई संस्था को जारी किए गए थे। मार्च 2020 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अभी तक इस परियोजना का मात्र 85 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है। वर्तमान में इस योजना का काम पूरी तरह ठप है। इसके चलते 1500 की आबादी वाले लहुरियादह गांव के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed